राज्य विशेष

उप्र पुलिस के जवान की छुट्टी को लेकर अजीबोगरीब सोशल मीडिया पर पोस्ट आनन-फानन में हुई छुट्टी स्वीकृत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग में अवकाश को लेकर एक जवान की अजीबोगरीब कहानी सामने आई।
छुट्टी न मिलने से परेशान एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला , जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। और अधिकारियों ने उसे आनन-फानन में छुट्टी दे दी । सिपाही का कहना है कि उसकी बच्ची बीमार है और उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है,वह बहुत परेशान था।
लखीमपुर खीरी में सिपाही भूप किशोर अवस्थी सदर विधायक योगेश वर्मा के गनर है। घर पर पत्नी और दो माह की बच्ची है। भूप का कहना है कि उसके घर पर बच्ची की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।बच्ची बीमार है।
छुट्टी पर जाने के लिए अधिकारियों के पास आवेदन किया था।लेकिन छुट्टी नहीं मिली। बुधवार की रात भूप किशोर ने फेसबुक पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा कि उसको कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।मन करता है, अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ले। यह पोस्ट आते ही अधिकारियों में खलबली मच गयी।अधिकारियों ने उससे बात की और समझाया। त्वरित उसकी छुट्टी स्वीकृत की गई।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

1 day ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

5 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

6 days ago