देश दुनिया

यूक्रेन में एयर फोर्स का विमान क्रैश, 22 की मौत

कीव: यूक्रेन में एक दुखद विमान हादसा हुआ है. यूक्रेन में सेना का विमान क्रैश हो गया. इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है. दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. चार लोग लापता बताए जाते हैं. राहत और बचाव कार्य चल रहा है.जानकारी के मुताबिक सेना के क्रैश हुए विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 28 लोग सवार थे. बताया जाता है कि विमान लैंडिंग के समय क्रैश हुआ. लैंडिंग के समय विमान में आग लग गई. विमान आग की लपटों से घिर गया.मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. राहत और बचाव कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. विमान में फंसे 24 लोगों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.डॉक्टरों ने 22 लोगों को मृत घोषित कर दिया. दो लोगों का उपचार चल रहा है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. चार लोग अब भी लापता हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. हादसे के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 hours ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 hours ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 day ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

2 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

2 days ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

5 days ago