उपेंद्र कुशवाहा ने कहा – नीतीश जी कहीं नहीं जाने वाले हैं, मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इच्छा और उसके बाद उप-राष्ट्रपति बनने की खबरों से खुद जनता दल यूनाइटेड के नेता हैरान परेशान हो गए हैं। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का मानना है कि यह एक शरारत है और सच्चाई से इसका कोई नाता नहीं है। पहले नीतीश कुमार के करीबी मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन किया। अब जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस खबर का खंडन किया है।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है – ‘अरे भाई, आदरणीय नेता श्री नीतीश कुमार जी को फिलहाल पांच वर्षों के लिए बिहार की जनता की सेवा का जनादेश प्राप्त है। अर्थात, नीतीश जी कहीं नहीं जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे..!’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago