पॉलिटिक्स

नीतीश के करीबी मंत्री का ट्वीट – मुख्यमंत्री के रूप में पूरे कार्यकाल के लिए बने रहेंगे नीतीश कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाएंगे। पिछले दिनों सीएम के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को नीतीश कुमार के करीबी मंत्री संजय कुमार झा ने अफवाह बताते हुए विराम दिया। संजय झा ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने इसे अफवाह के साथ ही शरारती और सच्चाई से बहुत दूर बताया है। बता दें कि गुरुवार को नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा जाने वाली बात को सिरे से खारिज किया था।

बिहार सरकार के जल संसाधन और सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं इस अफवाह से हैरान हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने पर विचार कर रहे हैं! यह शरारती है, और सच्चाई से बहुत दूर है। नीतीश के पास बिहार की सेवा करने का जनादेश है, और मुख्यमंत्री के रूप में पूरे कार्यकाल के लिए सेवा करना जारी रखेंगे। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा थे, और लोगों ने इस गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए वोट किया। लोगों की सेवा करने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता और बिहार को बदलने की क्षमता पवित्र है। मैं सभी से इस तरह के दुष्प्रचार से दूर रहने का आग्रह करता हूं, जिससे बहुत कम लाभ होगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

3 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

7 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago