धर्म/अघ्यात्म

उपवास के दिन पराठा और गोलगप्पे खाते पकड़े गए जैन मुनि, कपड़े पहना विदा किए गए

Bharat Varta Desk : दिगंबर जैन मुनियों को कठिन तपस्या और साधना के लिए जाना जाता है. उन्हें सर्वस्व त्याग के लिए श्रद्धा के साथ नमन किया जाता है मगर एक जैन मुनि के पथ से भटक जाने की घटना ने श्रद्धालुओं को बहुत ही आहत किया है. घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन पारसनाथ से लेकर कोलकाता तक की है. मधुबन जैनियों के लिए पवित्र धरती है. कुछ समय पूर्व दिगंबर जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज मधुबन स्थित तेरह पंथी कोठी में चातुर्मास साधना करने आए थे. तब वह कई बार रात में भोजन करने व महिलाओं से बात करने के कारण विवादों में आए.
तब कई बार रात में भोजन करने व महिलाओं से बात करने के कारण विवाद में भी घिरे. जैन समाज के लोगों ने उन्हें बहुत समझाया लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ.चातुर्मास के बाद तेरहपंथी कोठी के प्रबंधकों ने उन्हें कोलकाता बुलाया.
मुनि महाराज मधुबन से कोलकाता गए लेकिन वहां भी उन्हें जैन धर्मावलंबियों ने उपवास के दौरान आलू पराठा और गोलगप्पा खाते पकड़ लिया. इसके साथ उनके द्वारा रात में महिलाओं से भोजन बनवा कर खाने की बात भी सामने आई.
तब मुनि संघ व्यवस्था समिति व जैन समाज के लोगों ने दिगंबर मुनि को कपड़े पहना कर वहां से विदा कर दिया यानी उन्हें संत समाज से अलग कर दिया गया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago