केंद्रीय मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मांग आरसीपी सिंह ने तोड़ा अज्ञातवास

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अभी तक कहां है, यह किसी को पता नहीं है. महीनों से वे सक्रिय राजनीति से दूर बिल्कुल मौन बने हुए थे. वे राजधानी पटना, दिल्ली या कहीं और जगह किसी कार्यक्रम में नहीं देखे जा रहे हैं. यहां तक कि उनका कोई ट्वीट भी 1 महीने से नहीं आ रहा है. राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा को तरजीह मिलने से आरसीपी सिंह नाराज हैं, इसीलिए अभी तक जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी उन्होंने नहीं किया गया है. इस बीच यह भी खबर आई कि उनकी जगह उपेंद्र कुशवाहा को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इन सब अटकलों के बीच आरसीपी सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वे इन दिनों अपने गांव में रह रहे हैं.

इस बीच शनिवार को आरसीपी सिंह ने अपना मौन तोड़ा. उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार होने की स्थिति में जदयू के लिए मंत्री पद की मांग कर डाली. दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हमने भी सुनी है. जब भी विस्तार हो तो एनडीए का सहयोगी दल जदयू को भी मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मिलनी ही चाहिए. गठबंधन में एक दूसरे को मान सम्मान मिलना ही चाहिए. एनडीए के जितने भी घटक दल हैं उनकी हिस्सेदारी होनी चाहिए.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago