
पटना: भारतीय जनता पार्टी के क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा 24-25 दिसंबर 2020 को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होने वाली दो दिवसीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्राफी का अनावरण बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह तथा भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के द्वारा किया गया।
ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि खेल मंत्री रहते हुए मैंने हमेशा खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम किया था। अटल जी के जयंती पर जो क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा दो दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, यह महिला सशक्तिकरण के तरफ बढ़ने का एक सही कदम है। यह महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जिसका आयोजन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार कर रहा है, देश को नई राह देगा। बिहार शुरू से देश को नई राह देने का काम करता आया है, यह महिला सशक्तिकरण के लिए अनूठा पहल है इसके लिए मैं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू जी और उनकी टीम को बधाई देती हूं।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More