
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग से कार्यान्वित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 (2020-2025) के तहत विभाग से जुड़ी योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि शहरों में रह रहे बेघर गरीब भूमिहीनों के आवासन के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण हेतु कार्य योजना बनाकर तेजी से काम करें। राज्य के सभी शहरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करें, इससे शहरों में जलजमाव की समस्या पैदा नहीं होगी। शहरों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था हो, जिससे शहर विकसित एवं साफ-सुथरा रहे। ऐसे वृद्ध जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है उनके लिए सभी शहरों में वृद्ध आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाए। दाह संस्कार हेतु सभी शहरों में स्थलों का सर्वे करा लें और शवदाहों के निर्माण के लिए तेजी से कार्य करें। राज्य की कुछ जगहों पर परंपरागत, धार्मिक एवं ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार की अवधारणा है, ऐसे घाटों को विकसित किया जाए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्य सचिव सहित नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More