आलोक शर्मा एसपीजी के नए डीजी
Bharat varta desk:उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा को एसपीजी का नया डीजी नियुक्त किया गया है। अभी आलोक शर्मा एसपीजी में एडीजी के पद पर तैनात थे। उन्हें तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी माना जाता है। वर्ष 2016 में उन्हें प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल भी मिल चुका है। वर्ष 2017 में आलोक शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। इसके बाद उन्हें एसपीजी में आईजी बनाया। इसके बाद उन्हें एसपीजी में रहते हुए ही एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला। अब उन्हें प्रोन्नति देते हुए डीजी बनाया गया है।