बड़ी खबर

आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक शुरू

Bharat Varta Desk: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज शुरू हो गई है। यह बैठक कर्नाटक के धारवाड़ स्थित राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र में हो रही है। सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। यह बैठक हर साल दिवाली के पहले आयोजित की जाती है। इसमें सभी केंद्रीय अधिकारियों के साथ साथ क्षेत्र व प्रांत के संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक भाग ले रहे हैं। कुल मिलाकर करीब 350 प्रतिनिधि बैठक में शामिल है।
आरएसएस वर्ष 2025 में अपना शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी कर रहा है। संघ अगले 3 साल में देश के कोने कोने में अपना नेटवर्क बनाना चाहता है। तीन दिवसीय बैठक में इसकी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

1 day ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago