ABVP का प्रतिनिधिमंडल स्नातक स्पॉट नामांकन को लेकर पीयू वीसी से मिला

पटना : अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, पटना विश्वविद्यालय इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्नातक प्रथम खंड के स्पॉट नामांकन को अतिशीघ्र कराने को लेकर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। परिषद के प्रतिनिधिमंडल के अनुसार पटना विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित स्नातक प्रथम खंड के स्पॉट राउंड में नामांकन के संदर्भ में जिस प्रकार से पटना साइंस काॅलेज में नामांकन के दौरान महाविद्यालय प्रशासन के कार्यप्रणाली में कमी एवं महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से ही कुछ असामाजिक तत्व के लोग प्रशासनिक भवन में बैठकर वहां के कार्य में हस्तक्षेप करने का जो भरपूर प्रयास किया वह काफी चिंताजनक है। इस समस्या के वजह से योग्य छात्र नामांकन लेने से वंचित रह जाते। परिषद ऐसे समय में छात्रों के साथ खड़े होकर हो रहे इस अन्याय के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष पुरजोर आक्रोश व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में नामांकन प्रकिया को तत्काल स्थगित कर दिया। नामांकन प्रकिया के स्थगित होने से छात्र समुदाय सशंकित है।
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, पटना विश्वविद्यालय इकाई के संयोजक अभिनव कुमार ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय बिहार ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। परिषद इस परिपेक्ष्य में विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग करती है कि इस स्पॉट नामांकन में पारदर्शी प्रणाली को अपनाया जाए एवं स्पॉट नामांकन की अतिशीघ्र नई तिथी घोषित कर छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्माण सुरक्षित किया जाए। इस प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय संगठन मंत्री धीरज कुमार, जिला संयोजक विक्की साह, प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अभिनव पांडेय, वाणिज्य महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष विनायक शंकर मौजूद थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago