ब्रेकिंग न्यूज़

आरसीपी सिंह ने किया जदयू का मिलन समारोह, कांग्रेस और हम के नेताओं ने पाला बदला


भागलपुर संवाददाता: जदयू की जिला इकाई ने मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें काफी तादाद में कांग्रेस ,हम और दूसरे दलों के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जदयू में शामिल हो गए. इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जदयू में आने वाले सभी का स्वागत किया.

जदयू में कार्यकर्ताओं का सम्मान: आरसीपी

उन्होंने कहा कि जदयू अपने कार्यकर्ताओं का काफी सम्मान करता है. आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत में विश्वास रखती है. एनडीए की सरकार से ही बिहारवासियों का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार अपने विकास की डगर पर लगातार आगे बढ़ रहा है. इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सर्राफ, पूर्व सांसद कहकशा परवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. जदयू के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव राकेश ओझा ने बताया कि जिला अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, हम के जिलाध्यक्ष भवेश कुशवाहा समेत कांग्रेस और दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता जदयू में शामिल हुए.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 day ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago