पॉलिटिक्स

आरसीपी सिंह के स्वागत में लगे बैनर- पोस्टर हटाए गए, नहीं था ललन सिंह का फोटो


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
16 अगस्त को केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना आने वाले हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह लगाए गए पोस्टर और बैनर विवाद शुरू होने के बाद हटा दिए गए। दरअसल जनता दल यू के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभय कुशवाहा की ओर से लगाए गए इन बैनर और पोस्टरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं होने के कारण विवाद शुरू हो गया था। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी युवा जदयू अध्यक्ष अभय कुशवाहा के प्रति नाराजगी दिखाई। उसके बाद से अभय कुशवाहा ने बैनर और पोस्टरों को हटवाना शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि ये पोस्टर जानबूझकर नहीं गलती से लगाए थे। अब नए पोस्टर लगाए जाएंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago