बड़ी खबर

पूर्व डीजीपी अभयानंद ने लिखा, ‘…एक दर्द है भ्रष्टाचार’

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार के पूर्व डीजीपी और देश भर में तेजतर्रार आईपीएस माने जाने वाले अभयानंद इनदिनों भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। पिछले दिनों अभयानंद के अपील पर बड़ी संख्या में लोगों ने #chunaavi_mudda_bhrashtachaar हैशटैग के साथ भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने के समर्थन में विचार व्यक्त किया था।

अभयानंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश लिखा है :

“कुछ ऐसे दर्द होते हैं जिनके साथ हम जीना सीख लेते हैं। जब दर्द होता है, तब मन बेचैन हो जाता है, लगता है कि बग़ावत कर दूँ। तुरंत आभास होता है कि बग़ावत करने से अपना ही नुकसान होगा। समझौता करो और ज़िन्दगी की गाड़ी को बढ़ाओ।

ऐसा ही एक दर्द है भ्रष्टाचार।

सोचा जाए तो यह समाज की समस्या है। निदान का बड़ा हिस्सा कानूनी और प्रशासनिक होगा। जो पार्टियाँ और पार्टी समूह चुनाव के दौरान वोट याचक के रूप में आती हैं, उनको समाधान का ब्लूप्रिंट देना होगा। समाधान की गुणवत्ता के आधार पर आम आदमी निर्णय लेगा कि वह किसको वोट दे।

भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाएँ। वोट याचकों पर ज़ोर डाले कि वे इस समस्या के निदान का ब्लूप्रिंट तैयार करें।”

भ्रष्टाचार के खिलाफ सदा से सख्त रहे हैं

गौरतलब है कि अभयानंद भ्रष्टाचार के खिलाफ सदा से सख्त रहे हैं। बतौर डीजीपी अपने कार्यकाल में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया था। ऐसा कहा जाता है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनके द्वारा प्रारम्भ युद्ध अभूतपूर्व था और देश के किसी राज्य के डीजीपी द्वारा ऐसा प्रखर युद्ध कभी नहीं लड़ा गया। अभयानंद के कार्यकाल में प्रत्येक संदिग्ध भ्रष्टाचारी सरकारी सेवक इस भय में सांस लेता था कि उसका फोन टेप हो रहा है और उसके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सूचना डीजीपी को मिल सकती है। यह भी कहा जाता है कि बड़े भ्रष्ट अधिकारी भी उस दौरान चैन की नींद नहीं सोते थे उन्हें डर सताया करता था कि कहीं अगला छापा उनके घर ही तो नहीं पड़नेवाला।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

9 hours ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

14 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago