राज्य विशेष

जेपीएससी के 3 सदस्यों की नियुक्ति पर विवाद शुरू


रांची भारत वार्ता संवाददाता:
झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग में 3 नए सदस्यों की नियुक्ति की है जिस पर विवाद भी शुरू हो गया है।
2 दिन‌ पहले इलाहाबाद के लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर अजिता भट्टाचार्या, रांची के गोस्सनर कॉलेज की सहायक प्रोफेसर(डॉ) अनिमा हँसदा, हजारीबाग के संत कोलम्बस कॉलेज के उर्दू विभाग की अध्यक्ष डॉ जमाल अहमद को आयोग का नया सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति पर छात्र संगठनों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। संगठनों का कहना है कि इन सदस्यों के पास नियुक्ति की योग्यता नहीं है बल्कि राजनीतिक पैरवी से बनाए गए हैं। राज्य के बाहर के प्रोफेसर को बुलाकर आयोग में बिठाया गया है। एक सदस्य काफी जूनियर हैं। यहां बता दें कि जेपीएससी के अध्यक्ष के रूप में पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ चौधरी की नियुक्ति कुछ दिन पहले हुई थी। उसके बाद तीन खाली पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago