बड़ी खबर

आप विधायक अमानुल्लाह खान फरार, पकड़ने के लिए तीन राज्यों में रेड

Bharat varta Desk

दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड कर रही है। वे फरार बताए जा रहे हैं। उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। उनको विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट से जीत मिली। हालांकि उन पार्टी AAP इस बार दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है। दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद अमानतुल्लाह खान विवादों में आए हैं, जिनके खिलाफ अब मकोका लगाए जाने की भी तैयारी चल रही है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की एक टीम 2018 के हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी शावेज खान को गिरफ्तार करने के लिए जामिया नगर इलाके में गई थी, लेकिन तब कथित तौर पर पाया गया कि आरोपी वहां से भाग गया था। इस समय सामने आया कि अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने कथित तौर पर हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस से बचाया। आरोप ये भी लगे कि जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो अमानतुल्लाह खान भी वहां मौजूद थे और कथित तौर पर उनके समर्थकों ने आरोपी को बचाने में मदद की। फिलहाल पुलिस अमानतुल्लाह खान का पता लगाने और हिरासत से भागने वाले आरोपी के बारे में उससे पूछताछ करने की प्रक्रिया में है। इस बीच कहा जा रहा है कि अमानुल्लाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर बताया है कि वे अपने विधानसभा में ही हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

53 minutes ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago