Categories: बड़ी खबर

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta Desk

बिहार में 11 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. अजय यादव को शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है. इसके अलावा अजय यादव को उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक और बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड का एमडी बनाया गया है. अनिमेष कुमार पराशर जो पटना नगर निगम के आयुक्त हैं उन्हें बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. दिनेश कुमार जो भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हैं उनको मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर का एक्स्ट्रा चार्ज दिया गया है. उदयन मिश्रा जो विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक थे उनको स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग का विशेष सचिव का पद दिया गया है. अगले आदेश तक उदयन मिश्रा पर्यटन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

पवन कुमार सिन्हा जो जमुई जिला के बंदोबस्त पदाधिकारी थे उन्हें जल संसाधन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. श्याम बिहारी मीणा जो नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक थे उनको अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है. राजेश कुमार जो पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी थे उनको संसदीय कार्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. इसके अलावा विज्ञान प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा में अपर सचिव अहमद महमूद को तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

5 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago