
Bharat varta desk:
बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के आदेश को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा है। बसपा-आनंद मोहन आमने-सामने हैं। इस मुद्दे पर जनता दल यू ने भी मायावती की खिंचाई कर दी है। भाजपा रिहाई का विरोध कर रही है।
नीतीश सरकार पर हमलावर मायावती पर आनंद मोहन का बयान सामने आया है।आनंद मोहन ने साफ तौर पर कहा डाला है कि कौन मायावती हम नहीं जानते हैं।उन्होंने कहा कि सत्यनारायण भगवान की पूजा में कलावती का नाम सुना था। आनंद मोहन ने कहा कि एक मजबूत opposition होना चाहिए. समय आने दीजिए आगे की राजनीतिक राह तय करेंगे अपने साथियों के साथ बैठकर फैसला करेंगे।
बिहार के पूर्व सांसद और हत्या के दोषी आनंद मोहन सिंह फिलहाल अपने बेटे की शादी के लिए 15 दिनों की पैरोल पर बाहर हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां समारोह के बाद जेल लौटूंगा और जब रिहाई के आदेश आएंगे, तब मैं आप सभी को बुलाएंगे ।
मायावती ने क्या कहा था…..
आनंद मोहन के पहले इस मामले में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी मायावती के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया ”आनंद मोहन की रिहाई पर अब भाजपा खुलकर आई है. पहले तो यूपी की अपनी बी टीम से विरोध करवा रही थी।
जानें मायावती ने क्या लगाए थे आरोप?
बीएसपी चीफ मायावती ने बाहुबली की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी. कृष्णैया की निर्दयता से हत्या की गई । मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में थी।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More