पॉलिटिक्स

नीतीश- तेजस्वी ने की ममता बनर्जी के साथ बैठक

Bharat varta desk:

आज विपक्षी एकता के अभियान को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे जहां वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। नीतीश और तेजस्वी के अगवानी के लिए ममता नीचे खड़ी थीं और उनके गाड़ी से उतरते ही फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

काफी देर तक विपक्षी एकता को लेकर इन नेताओं की बैठक चली। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बंगाल की बनर्जी ने कहा- “मैंने नीतीश कुमार से बस एक ही निवेदन किया है। जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ।‌ अगर हम बिहार में सर्वदलीय बैठक करते हैं तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे क्या करना है। लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एक हैं।”ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा झूठ का प्रचार के जरिए हीरो बनी हुई है। हम उसे जीरो बनाना चाहते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago