पॉलिटिक्स

आज 96 सीटों पर हो रही वोटिंग, बिहार-झारखंड-यूपी में यहां- यहां मतदान

Bharat varta desk:

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई.इस चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट और ओडिशा की 28 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहा है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ़ पठान, अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कुल 17 सौ 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.इस चरण में 19 लाख से ज़्यादा पोलिंग स्टेशन पर कुल 17.7 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, इनमें से 8.97 करोड़ वोटर पुरुष और 8.73 करोड़ महिला वोटर हैं.

बिहार में…..

जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें मुंगेर, बेगूसराय, उजियारपुर, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं. वोटिंग के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 55 हजार केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. इस चरण में करीब 95 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह और जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह जैसे दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत आज ही ईवीएम में कैद होगी. 

झारखंड में …

सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सोमवार को मतदान हो रहे हैं. खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा के उम्मीदवार हैं.

उत्तर प्रदेश में….

  1. शाहजहांपुर
  2. खीरी
  3. धौरहरा
  4. सीतापुर
  5. हरदोई
  6. मिश्रिख
  7. उन्नाव
  8. फर्रुखाबाद
  9. इटावा
  10. कन्नौज
  11. कानपुर
  12. अकबरपुर
  13. बहराईच
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago