बड़ी खबर

आज से बदल रहा है बैंकिंग से जुड़ा ये नियम, आपको होगा फायदा

NewsNLive Desk: 1 दिसंबर 2020 से देश में बैंकिंग से जुड़े एक नियम में बदलाव होने जा रहा है। लेकिन बात घबराने वाली नहीं है क्योंकि बदले नियम से ग्राहकों को फायदा होने जा रहा है। दरअसल अगले माह से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यानी ग्राहक RTGS के जरिए साल के 365 दिन कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकेंगे।

RTGS को 24 घंटे उपलब्ध कराने का फैसला रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर माह में किया था। RBI का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने के साथ भारत दुनिया में उन बहुत थोड़े देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास 24x7x365 लार्ज वैल्यू रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। अभी RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होता है।

कितने काम की है RTGS सर्विस
RTGS के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है. यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है। RTGS के जरिए एक बार में 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है। वहीं मैक्सिमम अमाउंट की लिमिट अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग है। इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

NEFT के मामले में भी बदल चुका है नियम
इससे पहले दिसंबर 2019 में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) से जुड़ा नियम बदला था। पिछले साल से यह भी ग्राहकों के​ लिए 24x7x365 उपलब्ध है। NEFT के जरिए ट्रांसफर किए जाने वाले फंड के लिए कोई मिनिमम लिमिट नहीं है, वहीं मैक्सिमम लिमिट अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग हो सकती है। कुछ बैंकों में इसके लिए कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। NEFT को भी ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

5 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

18 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago