बड़ी खबर

आज़म खान की विधायकी ख़त्म

लखनऊ : हेट स्‍पीच मामले में दोषी समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्‍किलें बढ़ती जा रही हैं. शुक्रवार देर शाम आजम खान की विधायकी रद्द कर दी गई. विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने न्‍यायालय के आदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की है. बता दें कि एक दिन पहले आजम खान को हेट स्‍पीच मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी.

बता दें कि यूपी के रामपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने हेट स्पीच मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को दोषी मानते हुए 3 साल जेल की सजा सुनाई थी. आजम खान ने साल 2019 में पीएम मोदी और रामपुर के तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ विवादित बयानबाजी की थी. अब एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 3 साल की सजा के साथ ही छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. हालांकि आजम खान को इस मामले में तुरंत जमानत मिल गई थी. लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि सजा के बाद आजम की विधायकी जा सकती है.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

3 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

4 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

5 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

7 days ago