धर्म/अघ्यात्म

जीवन के उजास का लोक पर्व है छठ : डॉ नीतू कुमारी नवगीत

पटना : पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला लोक पर्व छठ जीवन के उजास का पर्व है । बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका और बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष तौर पर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति के स्नेह बंधन पर आधारित है। शास्त्रीयता की जगह लोक मान्यताओं को विशेष महत्व देने वाला यह पर्व संदेश देता है कि किताबों के बाहर भी एक दुनिया है, कि ज्ञान की पोथियों की तुलना में पारंपरिक ज्ञान कोई कम महत्वपूर्ण नहीं है। यह संदेश देता है कि शुभ कार्य से मंत्रों के साथ संपन्न नहीं कराए जाते, लोकगीतों के साथ भी बड़ी ही सहजता और सरलता के साथ संपन्न होते हैं। छठ पर्व हमें बताता है कि प्रकृति के साथ ही हमारा जीवन है। जल,जीवन और हरियाली एक दूसरे के सहचर हैं। डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पारंपरिक लोक गीतों की धुन पर जब पूरा समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को आंचल में समेटे प्रकृति के साथ आबद्ध होकर पूरी सादगी और स्वच्छता के साथ एकजुट खड़ा हो जाता है, तब छठ होता है ।पूर्वी भारत में जितने भी लोक त्यौहार मनाये जाते हैं, सब में महिलाएं एक साथ मिलकर गीत गाती हैं। लेकिन छठ की बात ही कुछ और है। लोक आस्था के महापर्व के गीत पूरी तरह प्रकृति को समर्पित हैं। पारंपरिक धुनों पर सुरुज देव और छठी मैया की महिमा का बखान इन चीजों में होता है। साथ ही उन सभी प्राकृतिक सामग्रियों का भी बखान छठ गीतों में होता है जिनका उपयोग छठ पर्व के दौरान किया जाता है।

नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का अस्तित्व नहीं हो सकता, उसी प्रकार इस चराचर जगत की सत्ता भगवान भास्कर पर ही अवलंबित है। धरती यदि हमारी माता हैं तो सूर्य पिता हैं। यह पर हम सबको प्रकृति के साथ सही तालमेल, स्वच्छता और समर्पण के लिए प्रेरित करता है। प्रकृति,स्वच्छता और प्रभु के प्रति आस्था से ही पूरे जगत का कल्याण संभव है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

18 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago