
पटना। नीतीश सरकार के नए मंत्रिमंडल में विवादित चेहरा मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर भारी फजीहत के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री ने निर्देश पर मेवलाल को इस्तीफा देना पड़ा। विवादों में घिरे शिक्षा मंत्री डॉ. मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया और आज ही पदभार ग्रहण के तुरंत बाद ही इस्तीफा देना पड़ा। मेवालाल पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति रहते नियुक्ति घोटाले का गम्भीर आरोप लगा था, यह मामला अभी न्यायालय में लंबित है।
मेवलाल के इस्तीफे के बाद भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अशोक चौधरी के पास पहले से ही बिहार के भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है। अशोक चौधरी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More