पॉलिटिक्स

मेवालाल के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, पक्ष और विपक्ष में रार

पटना। शिक्षा मंत्री पद से मेवालाल के इस्तीफे के बाद बाद बिहार की राजनीति और गरमा गई है। एनडीए और महागठबंधन के नेता आमने-सामने हैं। अब एनडीए के नेताओं ने राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव से भी इस्तीफे की मांग की है।

जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि मेवालाल के मामले में मुख्यमंत्री पर सवाल उठाने वाले तेजस्वी अब खुद इस्तीफा दें। इनके पिता अपराधिक मामले में जेल में बंद हैं और वह खुद भी आपराधिक मामले में फंसे हुए हैं।

जदयू के एक और प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहा की खुद घोटाले में फंसे तेजस्वी क्या विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा देंगे? क्या प्रतिपक्ष के नेता नहीं बनेंगे?

राजद ने कहा असली गुनाहगार पर कार्रवाई हो

उधर राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इतनी फजीहत के बाद एनडीए ने मेवालाल से इस्तीफा करवाया। मुख्यमंत्री समेत सभी नेता कटघरे में हैं। उन्होंने कहा कि असली गुनहगार को सजा मिलनी चाहिए।

एक्सपोज हो गए मुख्यमंत्री : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि मेवालाल के मामले ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक्सपोज कर दिया है. मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी भी तरह की समझौता नहीं करने की बात करते हैं मगर मेवालाल जैसे भ्रष्टाचार के आरोपी उनकी मंत्रिमंडल में जगह पा लेते हैं। प्रेमचंद ने कहा कि विपक्ष के दबाव के कारण सरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा करवाने को मजबूर हुई।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago