देश दुनिया

अमेरिका- राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच कोरोना विस्फोट

1 दिन में पाए गए एक लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज

NEWSNLIVE DESK: अमेरिका में जारी राष्ट्रपति चुनाव की हलचल के बीच कोरोना वायरस का विस्फोट सामने आया है। यहां पहली बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन में 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तक, अमेरिका में 104,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां तक ​​कि अस्पताल में भर्ती होने और गंभीर मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी जनता ने राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग फेस मास्क, गॉगल और फेस शील्ड पहन कर मतदान करते दिखे। वहीं कोरोना संकट को देखते हुए बड़ी संख्या में मतदाताओं ने पोस्टल बैलट का प्रयोग किया है।
हालांकि विशेषज्ञ कोरोना संकट के बीच चुनाव में कोरोना के तेजी से प्रसार की आशंका जता रहे थे। अमेरिका के 17 राज्यों – जिनमें कैनसस, टेनेसी, वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, मोंटाना, आयोवा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, ओहियो, नेब्रास्का, मिनेसोटा, इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया शामिल हैं – यहां मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि देखने को मिली है।

यूरोप में कोरोना महामारी की दूसरी लहर गहराती जा रही है। इससे निपटने के लिए कई यूरोपीय देशों में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कवायद में जर्मनी में आंशिक लॉकडाउन सोमवार से चार हफ्तों के लिए प्रभावी कर दिया गया। नई पाबंदियों के तहत रेस्तरां, बार और सिनेमाहाल इस महीने के आखिर तक बंद रहेंगे। जबकि फ्रांस में महामारी तेज गति से बढ़ रही है। इस देश में पहले ही एक दिसंबर तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इन दोनों यूरोपीय देशों में रोजाना रिकॉर्ड संख्या में नए मामले पाए जा रहे हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

3 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago