
करतारपुरः पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर गुरुद्वारा पर एक और नई चाल चली है। पाकिस्तान ने करतारपुर गुरुद्वारे का रख-रखाव पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से छीन कर ETPB यानी Evacuee Trust Property Board को दे दिया है।इस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट” में कुल 9 सदस्य हैं, लेकिन उनमें एक भी सिख समुदाय से नहीं है और ये बात भारत के लिए चिंता का बिषय है। मो. तारिक़ खान को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का सीईओ बनाया गया है। इसके साथ ही सबसे जरूरी बात यह है कि पाकिस्तान में ETPB को ISI पूरे तरीके से कंट्रोल करती है। यानी की करतारपुर गुरुद्वारे का रख रखाव आईएसआई की निगरानी में होगा। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले की में यह भी कहा गया है कि गुरुद्वारे का रख-रखाव करने वाला प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट इस संबंध में एक प्रोजेक्ट बिजनेस प्लान को लागू करेगा। यानी इमरान खान सरकार आस्था के स्थल को व्यावसायिक स्थल में बदलने का इरादा रखती है। पाकिस्तान ने कहा था कि वो हर श्रद्धालु से 20 डॉलर सर्विस फीस वसूलने का इरादा रखता है। पाकिस्तान इस गलियारे से हर साल 258 करोड़ रुपए कमाना चाहता है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से इस पर विरोध जताया था लेकिन पाक इस पर सहमत नहीं हुआ।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More