पॉलिटिक्स

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश जबकि नड्डा से नहीं मिले थे, गृह मंत्री ने 80 फीसदी सीट जीतने का आह्वान किया

Bharat varta Desk

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह से पटना में मुलाकात की है. 18 सितंबर की सुबह नीतीश कुमार अमित शाह से मिलने होटल मौर्या पहुंचे. दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नीतीश और शाह की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

सीएम नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ इस बैठक में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी, जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. पांच दिन पहले 13 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी की  कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पटना आए थे, लेकिन तब उनकी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हुई थी. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं. उन्होंने सूबे के शाहाबाद और मगध क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने आने वाले चुनावों में एनडीए को मजबूत करने और 80 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प लिया. अमित शाह ने कहा कि बिहार की समृद्धि और विकास का रास्ता केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

9 minutes ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 day ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

3 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

6 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

6 days ago