
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह से पटना में मुलाकात की है. 18 सितंबर की सुबह नीतीश कुमार अमित शाह से मिलने होटल मौर्या पहुंचे. दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर नीतीश और शाह की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.
सीएम नीतीश कुमार और अमित शाह के साथ इस बैठक में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी, जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा और बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. पांच दिन पहले 13 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पटना आए थे, लेकिन तब उनकी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हुई थी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं. उन्होंने सूबे के शाहाबाद और मगध क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने आने वाले चुनावों में एनडीए को मजबूत करने और 80 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प लिया. अमित शाह ने कहा कि बिहार की समृद्धि और विकास का रास्ता केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More