
Bharat varta desk:
झारखंड की संस्कृति, यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और अमूल्य वन संपदा व पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया के सामने लाने के लिए नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने ‘पोस्टकार्ड्स From झारखंड’ नाम से डाक्यूमेंट्री बनाई है। इसके जरिए जमशेदपुर में जन्मी और पली-बढ़ी फिल्म अभिनेत्री रसिका दुग्गल झारखंड के आदिवासी नृत्य, सोहराई पेंटिंग, स्थानीय व्यंजनों और राज्य के स्थापत्य कला के साथ समृद्ध आदिवासी परंपराओं से दुनिया के लोगों को परिचित कराएंगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नई दिल्ली में शनिवार को झारखंड पर्यटन नीति 2021 के शुभारंभ के साथ इसका प्रीमियर नेशनल ज्योग्राफिक चैनल इंडिया पर हुआ। 23 जुलाई से इसे नियमित रूप से दिखाया जाएगा।
नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया इस वृतचित्र श्रृंखला के माध्यम से झारखंड के मैकलुस्कीगंज, नकटा पहाड़, नेतरहाट, दलमा पहाड़ियों की आकर्षक श्रृंखला, लोध फाल, हुंडरू फाल, बेतला नेशनल पार्क से लेकर देवरी मंदिर, सूर्य मंदिर और बैद्यनाथ धाम जैसे मंदिरों की अद्भुत झांकी दिखाएगा।
प्रागैतिहासिक पाषाण कला से लेकर शानदार मंदिरों और प्राचीन स्मारकों पर फिल्म के जरिए प्रकाश डाला जाएगा।
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More