बड़ी खबर

अब जम्मू -कश्मीर पहुंचा रेल यात्री संघ, श्रीनगर में सुरक्षित यात्रा के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Bharat Varta desk: नशाखुरानी के खिलाफ और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए देश भर में अभियान चलाने वाला केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ अब जम्मू कश्मीर पहुंचा है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में आज श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री संघ, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक एवम सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के बीच रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील किया गया कि प्लेटफार्म एवं ट्रेन में यात्रा करते समय सेल्फी फोटो ना लें। इसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेलवे सुरक्षा बल, श्रीनगर के प्रभारी सुनील कुमार ने यात्रियों से कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी कोई भी परेशानी बता सकते हैं । रेल सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सदैव तत्पर है। रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि संगठन करीब डेढ़ दशक से नशाखुरानी के खिलाफ और सुरक्षित यात्रा के लिए देशभर के रेल स्टेशनों और ट्रेनों में अभियान चला रहा है। माइकिंग , पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को हर स्टेशन पर जागरूक किया जाता है। संघ की ओर से कई स्टेशनों पर कुख्यात नशाखुरान गिरोहों के बारे में पोस्टर भी जारी किए गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago