
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71 वें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में मेगा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है। इसके तहत प्रदेश भर में 30 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम बिहार में आज 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में, प्रदर्शनी, नमो टी स्टॉल, दीपोत्सव
प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के जरिए पीएम मोदी के प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके बचपन से जुड़ी यादों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि प्रदेश कार्यालय में नमो चाय स्टाल भी लगाया गया है। कहीं लोग दीपोत्सव का आयोजन कर रहे हैं तो कहीं केक काटे जा रहे हैं।
कहीं मंदिर में पूजा, तो कहीं चादरपोशी, कहीं भजन कीर्तन कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक प्रधानमंत्री का जन्मदिन अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। कहीं मंदिरों में पूजा पाठ का आयोजन है तो कहीं कीर्तन किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के लिए पूजा अर्चना की और लोगों के बीच फल बांटे। कई जगह 71 पाउंड के केक काटे गए और कई जगह 71 किलो लड्डू बांटे गए।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More