
Bharat varta desk: आप किसी भी शहर में देखेंगे कि दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर पुलिस और प्रेस लिखवा कर चलने वालों की संख्या सैकड़ों में होती है। पुलिस वालों के रिश्तेदार भी अपनी गाड़ी में पुलिस लिखवा लेते हैं। वहीं प्रिंटिंग प्रेस चलाने वालों की गाड़ियों में भी प्रेस लिखा रहता है। मोटरसाइकिल और कारों में प्रेस लिखवा कर चलने वालों की भारी संख्या बिहार झारखंड में है। कई बार ऐसा देखा गया है कि पुलिस और प्रेस लिखी गाड़ियों से शराब ,गाजा और दूसरे आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऐसा करने वालों के लिए जेल जाने का फैसला सुनाया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी तरीके से प्रेस या पुलिस लिखकर धौंस जमाने वालों के खिलाफ निर्देश जारी कर दिया है। इसके तहत अब यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से अपने वाहन पर प्रेस या पुलिस लिखवाएगा, तो उसके खिलाफ 420 धारा के तहत कार्रवाई होगी। उसे जेल जाना पड़ेगा। इस धारा में केस होने पर 7 साल की सजा का भी प्रावधान है। कोर्ट के फैसले के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी जिलों के डीएम व एसपी को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई करने को कहा है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More