बड़ी खबर

चार दिवसीय दौरे पर कल उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे राष्ट्रपति, राम मंदिर में करेंगे पूजा


लखनऊ, भारत वार्ता संवादाता: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार यानि 26 अगस्त को उत्तरप्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे| 2 महीने के भीतर उनकी यह दूसरी प्रदेश यात्रा है। 4 दिनों के दौरे के क्रम में राष्ट्रपति लखनऊ के अलावे गोरखपुर और अयोध्या भी जाएंगे जहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।रामनाथ कोविंद 26 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे| 26 अगस्त को सबसे पहले राष्ट्रपति लखनऊ में बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह का उद्घाटन करेंगे| 27 अगस्त को राष्ट्रपति लखनऊ में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे| इनमें उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सम्पूर्णानंद की मूर्ति का अनावरण और संजय गांधी मेडिकल कॉलेज का 26वां दीक्षांत समारोह शामिल है|अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के काम को देखेंगे और रामलला का दर्शन करेंगे।

दो

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago