पॉलिटिक्स

अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और तत्काल निदान किया सीएम हेमंत ने

रांची संवाददाता : आज मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन ने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना स्थित फुटबॉल मैदान में आम जनों की समस्या सुनी एवं मौके पर ही उनका निदान किया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम अपने बरहेट विधानसभा के विभिन्न प्रखंड के कार्यकर्ता एवं आमलोगों से बात की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बरहेट विधानसभा विभिन्न प्रखंड की जनता को साधुवाद दिया।उन्होंने उनसे कहा कि जो भी आवश्यक काम होगा उसे पूरे जोश खरोश के साथ करने का भरोसा दिलाया।
इस क्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से जुड़ी हुई शिकायतें एवं समस्याएं सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय उनकी समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।

सरकारी कर्मचारियों के पुरानी पेंशन नीति को दोबारा लागू करने के लिए जिला शिक्षक संघ लाउस हांसदा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। एक वर्ष पूर्व हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति के मामले पर संघ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के छात्रों ने साहिबगंज में जेपीएससी होस्टल बनाने की मांग की।साथ ही उन्होंने कॉलेज सोहराय के लिए भी निमंत्रण दिया। सीएम ने साहिबगंज जिला उपायुक्त श्रीनिवास यादव को निर्देश दिया कि जनहित के कार्यों को सर्वोच्च्च्च्च प्राथमिकता दिया जाए ।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

7 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago