
रांची संवाददाता :हेमंत सरकार के 1 साल पूरे होने पर 29 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रथम वर्षगांठ के मौके पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने आज पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मोरहाबादी मैदान पहुंचे। नगर विकास सचिव विनय चौबे, पर्यटन सचिव पूजा सिंघल एवं उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची सुरेन्द्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू, उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बताया कि कैबिनेट सचिव के निदेशानुसार मोरहाबादी मैदान में कार्य प्रगति पर है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी अतिथियों, लाभुकों एवं आमजनों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।
बता दें कि सरकार के प्रथम वर्षगांठ पर आयोेजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर वभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग द्वारा किये जा रहे कार्यों की उपायुक्त रांची द्वारा ससमय समीक्षा भी की जा रही है। उपायुक्त द्वारा सभी कोषांगों के नोडल/प्रभारी पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का निदेश पूर्व में ही दिया जा चुका है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More