
Bharat Varta Desk: भारत में हमेशा से माताएं अपने बच्चों के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति मानी जाती रही हैं. किसी भी मां के लिए उनके बच्चे सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं. एक महिला जब मां बन जाती है तो उसके जीवन में पति से भी अधिक महत्वपूर्ण उसके बच्चे हो जाते हैं. हालांकि समाज में भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव ने बच्चों के प्रति मां की ममता को थोड़ा घटाया भी है लेकिन उसके बाद भी मां और बच्चों के संबंध की दूसरी कोई मिसाल नहीं हो सकती है. ज्यादातर माताएं अपने बच्चों के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने को तैयार रहती और. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने इस ने अवधारणा को चरितार्थ कर इन दिनों चर्चा में है जिन्होंने अपने बच्चे के लिए ग्लैमर की दुनिया को टाटा -बाय -बाय कह दिया.
23 साल से टीवी दुनिया में काम कर रही अनीता ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है. अपने फैसले का उन्होंने जो कारण बताया है वह काफी महत्वपूर्ण है. अनीता ने बताया कि उनका बेटा आरव चार महीने का है. उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि जब वो मां बनेगी वो एक्टिंग इंडस्ट्री को छोड़ देंगी और केवल अपने बच्चे पर ही ध्यान देंगी. अनीता ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई यह न सोचे कि उन्होंने यह फैसला कोरोना महामारी के कारण लिया. वह सिर्फ अपने बच्चे के साथ घर पर पूरा समय देना चाहती है और उस पर पूरा प्यार न्यौछावर करना चाहती है. यदि सचमुच अनीता ने इस महान भावना के साथ tv इंडस्ट्री को अलविदा किया है तो उनका यह कदम उन कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत बड़ा संदेश है जो अपना करियर बनाने के चक्कर में बहुत दिनों तक मां बनना नहीं चाहती हैं और जब बनती हैं तो बच्चों के पालन पोषण में अपनी उचित जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करती है, पूरा समय नहीं देती हैं.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More