
Bharat Varta Desk:बालों को सजाने संवारने में उन्हें बेहद खुशी होती है. ऐसे में जब कोई महिला किसी दूसरी महिला के लिए बाल दान कर दे तो इस पर हर किसी को आश्चर्य होगा.राजस्थान के अजमेर शहर की रहने वाली वर्षा कुमावत ने कैंसर पीड़ित महिला के लिए हंसते हंसते अपने खूबसूरत बालों को कटवा लिया. वे इन दिनों राजस्थान की समाज में मिसाल बन गई हैं.
यह हर कोई जानता है कि कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर रोगियों के बाल झड़ जाते हैं. ऐसे में जब महिलाएं गंजी हो जाती हैं तो वे हीन भावना की शिकार हो जाती हैं. उनका मनोबल इतना गिर जाता है कि उनमें रोग से लड़ने की क्षमता भी खत्म हो जाती है. ऐसी महिलाओं के लिए पिछले कुछ सालों से महिला और लड़कियां बाल दान करने के लिए आगे आ रही हैं.वर्षा कुमावत से दूसरी महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि कैंसर मरीजों को मदद करने की भावना उनमें शुरू से थी. मैं समझ नहीं पा रही थी कि उन्हें कैसे मदद किया जाए. बाद में उन्होंने बाल दान करके मदद करने का फैसला किया. उन्होंने लड़कियों से अपील की है कि कैंसर पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए आगे आए.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More