Categories: बड़ी खबर

अपने बच्चे के लिए एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया को टाटा -बाय -बाय कहा, पढ़िए कैरियर पर भारी मां की ममता की स्टोरी

Bharat Varta Desk: भारत में हमेशा से माताएं अपने बच्चों के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति मानी जाती रही‌ हैं. किसी भी मां के लिए उनके बच्चे सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं. एक महिला जब मां बन जाती है तो उसके जीवन में पति से भी अधिक महत्वपूर्ण उसके बच्चे हो जाते हैं. हालांकि समाज में भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव ने बच्चों के प्रति मां की ममता को थोड़ा घटाया भी है लेकिन उसके बाद भी मां और बच्चों के संबंध की दूसरी कोई मिसाल नहीं हो सकती है. ज्यादातर माताएं अपने बच्चों के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने को तैयार रहती और. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने इस ने अवधारणा को चरितार्थ कर इन दिनों चर्चा में है जिन्होंने अपने बच्चे के लिए ग्लैमर की दुनिया को टाटा -बाय -बाय कह दिया.
23 साल से टीवी दुनिया में काम कर रही अनीता ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है. अपने फैसले का उन्होंने जो कारण बताया है वह काफी महत्वपूर्ण है. अनीता ने बताया कि उनका बेटा आरव चार महीने का है. उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि जब वो मां बनेगी वो एक्टिंग इंडस्ट्री को छोड़ देंगी और केवल अपने बच्चे पर ही ध्यान देंगी. अनीता ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई यह न सोचे कि उन्होंने यह फैसला कोरोना महामारी के कारण लिया. वह सिर्फ अपने बच्चे के साथ घर पर पूरा समय देना चाहती है और उस पर पूरा प्यार न्यौछावर करना चाहती है. यदि सचमुच अनीता ने इस महान भावना के साथ tv इंडस्ट्री को अलविदा किया है तो उनका यह कदम उन कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत बड़ा संदेश है जो अपना करियर बनाने के चक्कर में बहुत दिनों तक मां बनना नहीं चाहती हैं और जब बनती हैं तो बच्चों के पालन पोषण में अपनी उचित जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करती है, पूरा समय नहीं देती हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago