कला -संस्कृति

अपना दिया और मोमबत्ती स्वयं बनाएं, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल

पटना : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने दीपावली के अवसर पर बच्चों को ग्राम उद्योग के बारे में जानकारी देने के लिए अभिनव प्रयोग किया है। पूर्वी गांधी मैदान स्थित खादी मॉल में माटी कला और मोम कला का लाइव डेमोंसट्रेशन किया गया है और खादी मॉल में आने वाले लोगों को मोमबत्ती एवं दिया बनाना सिखाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण निशुल्क है। बच्चों के साथ-साथ बड़े और बुजुर्ग भी खादी मॉल में मोमबत्ती एवं मिट्टी के दीए बनाना सीख रहे हैं और उसे अपनी यादों में संजो रहे हैं।मोमबत्ती बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए रिंशु कुमारी को प्रशिक्षक के रूप में रखा गया है, जबकि माटी कला का प्रशिक्षण और डेमोंसट्रेशन कलाकार कृष्णा पंडित द्वारा दिया जा रहा है।
माटी कला और मोम कला का लाइव डेमोंसट्रेशन देखकर मॉल में आए बच्चों में काफ़ी उत्साह दिख रहा है।हाजीपुर से पटना खादी मॉल आए अमरजीत(विध्यार्थी) ने बताया कि दीपावली पर मोम कला का अनुभव उन्होंने पहली बार किया है और उन्हें त्योहारों में न्यू कॉन्सेप्ट का अनुभव करना हमेशा अच्छा लगता है।
मोम कला का लाइव डेमोंसट्रेशन देते हुए महिला प्रशिक्षक रिंशु कुमारी ने बताया कि दिवाली को लेकर लोग ख़रीदारी के विचार से आते है पर मॉल में अंदर आते ही उत्सुकता के कारण सबसे पहले हमारे स्टॉल पर इक्कट्टा हो जाते हैं। मोम और माटी कला का अनुभव हर उम्र के लोग ले रहें हैं और समय-समय पर बिहार खादी मॉल,पटना ऐसे न्यू कॉन्सेप्ट लाने में प्रयासरत है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago