
Bharat varta desk: झारखंड के पलामू जिले में औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप वैन को रौंद दिया। इसमें पांच महिलाओं समेत छह मजदूरों की मौत हो गई। सभी औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बेल पंचायत के सिहुड़ी गांव से धान काटकर अपने घरों को लौट रहे थे। पिकअप वैन पर 20 मजदूर सवार थे। दुर्घटना के बाद ट्रक बिजली के पोल से टकरा कर पलट गया। ट्रक पर केले लदे थे।
हादसे में पांकी थाना क्षेत्र के जीरो गांव निवासी कालो कुमारी (18), रीता कुमारी (16), भरदौई-बनाई गांव का कमलेश भुईयां (19), लेसलीगंज थाना के भवरदह की निवासी बसंती कुमारी (20), लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया पटना की नीलम कुमारी (18) व अर्पणा कुमारी (13) की मौत हो गई। घटनास्थल पर क्रंदन का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजन चित्कार कर रहे हैं।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More