
Bharat Varta Desk : जम्मू-कश्मीर में नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई. इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालो में दो महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. अभी तक स्थानीय प्रशासन की तरफ से लगभग 12 से 14 लोगों को रेस्क्यु किया गया है. कल नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे. इस दौरान भीड़ में धक्का मुक्की होने के बाद भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए. काटरा अस्पताल के बीआरओ डॉ गोपाल दत्त ने बताया है कि अभी तक हमारे पास 6 लोगों के मरने की जानकारी आई है. आधिकारिक आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है. डॉ. गोपाल दत्त ने बताया है कि घायलों की कुल संख्या के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं घायलों का इलाज नरायणा अस्पताल में चल रहा है. धक्का मुक्की रात के करीब ढ़ाई बजे शुरु हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से उत्पन्न दुखद स्थिति की निगरानी और निगरानी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता और सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More