
पटना: मोकामा से राजद के विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के जज त्रिलोकी नाथ दुबे ने ये फैसला सुनाया है। अनंत सिंह को लदमा स्थित अपने पुश्तैनी घर में AK-47 और ग्रेनेड रखने के मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई गई है। अनंत सिंह अपने घर से एके-47 और ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में दोषी पाये गए थे। वे अभी पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में पटना पुलिस को छापेमारी में अनंत सिंह के पैतृक आवास से आधुनिक हथियार एके 47 राइफल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड मिले थे। इसी आधार पर 16 अगस्त 2019 को बाढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद अब विधायक अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता खत्म होना तय हो गया है। अब भविष्य में अनंत सिंह चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में मोकामा में उपचुनाव होना तय है। बता दें कि 2 साल से अधिक की सजा मिलने पर विधायकी समाप्त होने का प्रावधान है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More