
Bharat varta desk: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार संकट में है। सत्ता पलट के संकेत मिल रहे हैं। यदि विधायकों का बागी तेवर बरकरार रहा तो सरकार गिर सकती है।
इसके पहले राज्यसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार की हार हो चुकी है। सोमवार को एमएलसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को झटका दिया और इसके बाद मंगलवार को पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के बागी होने की खबर मिली है।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके रणनीतिकार लगे हुए हैं। बागी विधायकों को कल मुंबई से सूरत लाया गया है जहां वे एक होटल में ठहरे हुए हैं। उद्धव सरकार से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इन बागियों का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं जो उद्धव ठाकरे की सरकार ने शहरी विकास मंत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकनाथ शिंदे का उद्धव परिवार से बहुत पहले से झंझट चल रहा है।
इस बगावत के साथ करीब तीन साल पहले बनी महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत अघाड़ी सरकार संकट में आ गई है। अगले कुछ घंटों में महाराष्ट्र में खेल सकता है। सीएम ठाकरे ने आज आपात बैठक बुलाई है वहीं, बागी विधायक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान कर सकते हैं।
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More