पॉलिटिक्स

अधीक्षक के बंगले से रिम्स के वार्ड में शिफ्ट किए गए लालू प्रसाद

रांची। झारखंड कारा प्रशासन ने सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अभी तक उन्हें रिम्स के अधीक्षक के बंगले में रखा गया था। बंगले में रहकर कर बिहार के एनडीए विधायकों से फोन पर बात करने का मामला उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। भाजपा कार्यकर्ता की ओर से जेल नियमों का उल्लंघन करने के मामले में लालू प्रसाद और कारा प्रशासन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में आज याचिका भी दायर की गई है। उसके बाद जेल आईजी ने रांची के डीएम और एसएसपी इस मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है। इस मुद्दे पर गृह विभाग में कारा महानिरीक्षक समेत झारखंड के उच्च अधिकारियों की बैठक भी थोड़ी देर पहले हुई। उसके बाद जेल अधीक्षक ने रिम्स निदेशक के उस बंगले का निरीक्षण किया जहां लालू प्रसाद रह रहे थे। उसके बाद लालू को रिम्स के पेइंग वार्ड में ले जाया गया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

9 hours ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

3 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

3 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

6 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

7 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago