देश दुनिया

अत्याधुनिक तकनीक से लैस ‘एयर इंडिया वन’ विमान भारत पहुंचा

अमेरिका में निर्मित इस विमान पर मिसाइल हमला भी बेकार होगा

नईदिल्ली : वीवीआईपी विमान ‘एयर इंडिया वन’ अमेरिका से गुरुवार शाम दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया हैं। ये विमान हाई सिक्योरिटी से लैस हैं, जिनका उपयोग भारत में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, ही कर सकेंगे। दो बोइंग-777-300 ईआर विमान एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है, जिन्हें ना तो हैक किया जा सकता हैं और ना ही टैप किया जा सकता हैं। ये विमान मिड-एयर में ऑडियो और वीडियो कम्युनिकेशन फंक्शन की सुविधा देते है।
दो बोइंग 777-300 एक्सटेंडेड रेंज एयरक्राफ्ट में से पहला, उन्नत सुरक्षा प्रणाली के साथ रेट्रोफिटेड है, जो किसी भी तरह के मिसाइल हमले को नाकाम कर सकता हैं। इनमें एन्क्रिप्टेड संचार सुविधाओं को जाम और पराजित किये जाने की सुविधा हैं।
इस प्रकार के विमान भारत ने अमेरिका से विशेष आग्रह पर तैयार करवाए हैं। इस प्रकार की सुरक्षा प्रणालियों से लैस विमान अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा देश-विदेश की यात्राओं में इस्तेमाल किये जाते हैं।
‘एयर इंडिया वन’ में लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटर्मेशर तकनीक है, जिससे इन विमानों पर मिसाइलों से हमला संभव नहीं होगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

6 hours ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 day ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

3 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

7 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

7 days ago