
रांची : रांची और आसपास के इलाके में सुबह से मौसम साफ है।हालांकि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया हैं कि रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है।इससे दिन में हल्की बारिश हो सकती है।इसके साथ ही देवघर,धनबाद,दुमका,गिरिडीह,गोड्डा,जामताड़ा,पाकुड़,साहेबगंज,पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से शहर में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की पूरी संभावना है।वहीं शनिवार को रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जताई गयी है।रांची में बुधवार को सुबह हल्के बादल छाने के बाद दोपहर में मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।
विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही।वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के 22.3 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर के बदलाव,नमी की मात्रा में कमीसे राज्य में वर्मतान में भारी बारिश के संकेत नहीं है।वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के और कुछ भागों,पंजाब के शेष हिस्सों,पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More