देश दुनिया

अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका में जांच

Bharat varta desk:

अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका में एक जांच शुरू होने का दावा अमेरिकी मीडिया ने किया है. रिश्वतखोरी के एक आरोप को लेकर अडानी समूह के खिलाफ ये जांच की जा रही है. मामले पर कंपनी की तरफ से भी बयान सामने आया है. पिछले साल एक अमेरिकी कंपनी ने अडानी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे.

अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग ने इस मामले से जुड़े कुछ अधिकारियों के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है. इसके मुताबिक पूरा मामला एक एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा है. मामले में जांचकर्ता इस बात का पता लगा रहे हैं कि अडानी समूह, गौतम अडानी या इससे जुड़े लोगों ने क्या भारतीय अधिकारियों को एक एनर्जी प्रोजेक्ट में मन मुताबिक काम करवाने के लिए घूस दी थी? रिपोर्ट के मुताबिक जांच में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी – एज्यूर पावर ग्लोबल – के शामिल होने की बात भी सामने आई है. न्यूयॉर्क के पूर्वी डिस्ट्रिक्ट का अटॉर्नी ऑफिस और वाशिंगटन के न्याय विभाग की फ्रॉड यूनिट मामले की जांच कर रही है.

इस मामले पर ब्रुकलिन और वाशिंगटन के न्याय विभाग के अधिकारियों ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है. बता दें कि अमेरिका का कानून अपने अधिकारियों को विदेश में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में जिरह और जांच करने की अनुमति देता है. बशर्ते उस मामले में अमेरिकी इंवेस्टर्स या मार्केट का पैसा लगा हो.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago