बड़ी खबर

केजरीवाल को मिली जमानत

Bharat varta desk:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अरविंद केजरीवाल को 15 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड और एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। शनिवार को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था और वह पेश हुए। अरविंद केजरीवाल के लिए दो वकीलों ने पक्ष रखा। वकीलों ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ जिस धारा में केस हुआ है वह जमानतीय धाराएं हैं।

केजरीवाल को 8 समन हो चुका है जारी

अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब तक 8 समन जारी कर चुका है। हालांकि अरविंद केजरीवाल एक बार भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में सीएम केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज करवाईं हैं। इसी मामले में उनकी पेशी थी। शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज पेशी हुई। ED की याचिका पर कोर्ट ने उन्हें 7 मार्च को समन जारी किया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

15 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago