
Oplus_131072
Bharat varta Desk
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित समिति की बैठक की सोमवार को अध्यक्षता की. बैठक में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित हुए. समिति के सदस्य भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना भी हैं. वह भी बैठक में शामिल हुए.
बैठक पीएमओ में हुई. सीबीआई का अगला चीफ कौन होगा, इस बैठक में इस पर चर्चा की गई. अभी सीबीआई के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद हैं. उनका कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है. 25 मई को उनका कार्यकाल दो साल का हो जाएगा. उससे पहले ही यह बैठक हुई है.
गौरतलब है कि सीबीआई निदेशक की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा गठित चयन समिति की सिफारिश पर होती है. यह समिति तीन सदस्यों की होती है—प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश (या उनके द्वारा नामित एक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश). इस प्रक्रिया का उद्देश्य एजेंसी की स्वतंत्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना होता है.
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More
Bharat varta Desk झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा… Read More